Mahindra Bolero 2025 : महिंद्रा कंपनी की बोलेरो भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV में से एक है क्योंकि यह कम कीमत में मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और शानदार माइलेज ऑफर करती है। इसी वजह से बोलेरो का हर मॉडल मार्केट में हिट रहता है। अभी हाल ही में महिंद्रा अपनी Scorpio N और Thar के अपडेटेड मॉडल लेकर आई थी, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। अब कंपनी अपनी सबसे भरोसेमंद SUV Bolero का नया मॉडल यानी Mahindra Bolero 2025 लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल में कई नए फीचर्स और दमदार डिजाइन देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Mahindra Bolero 2025 का नया पावरफुल इंजन
सबसे पहले बात कर लेते हैं Mahindra Bolero 2025 के इंजन की, तो इसमें कंपनी एक 1.5 लीटर का mHAWK डीजल इंजन देने वाली है। यह इंजन लगभग 75 से 80 bhp की पावर और करीब 210 Nm का टॉर्क देने की क्षमता रखता है। बोलेरो हमेशा से अपने पावरफुल इंजन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है और 2025 मॉडल में यह परफॉर्मेंस और भी ज्यादा बेहतर हो सकती है। यह SUV आसानी से खराब और कच्ची सड़कों पर भी बिना रुकावट चल सकती है।
Mahindra Bolero 2025 का नया डिजाइन
Mahindra Bolero 2025 में आपको एक नया मॉडर्न डिज़ाइन मिलने वाला है। इस SUV में नई LED हेडलाइट्स, अपडेटेड ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर मिल सकता है। बोलेरो का 2025 मॉडल पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक में देखने को मिलेगा। साथ ही इसकी बिल्ड क्वालिटी पहले की तरह ही काफी मजबूत रखी जाएगी।
Mahindra Bolero 2025 का शानदार फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी Mahindra Bolero 2025 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस SUV में
नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
रियर पार्किंग सेंसर
ABS
एयरबैग
AC और पावर विंडो
जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इस बार सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान देने वाली है।
Mahindra Bolero 2025 की कीमत और लॉन्च डेट
Mahindra Bolero 2025 की कीमत भारत में करीब 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह SUV 2025 के मध्य या आखिर में लॉन्च हो सकती है।